Punjab : खेल-खेल में बड़ा हादसा! क्रिकेट बैट लगने से मासूम की मौ''त

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 04:36 PM (IST)

मोगा (कशिश) : मोगा के कोट इसे खां के पास जनेर गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहे ढाई साल के मासूम फतेह सिंह की क्रिकेट बैट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, जनेर गांव के रहने वाले बलविंदर सिंह का ढाई साल का बेटा फतेह सिंह घर के बाहर खुले मैदान में दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले 10 साल के बच्चे का क्रिकेट बैट अचानक फतेह सिंह के पेट में लग गया। चोट लगते ही मासूम बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।

घटना के बाद परिवार वाले उसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी सिविल अस्पताल पहुंच गई। मासूम की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। कोट ईसे खान थाने की SHO सुनीता रानी ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी परिवार को सौंप दी जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News