बाल खाने वाली इस लड़की की कहानी जान दंग रह जाएंगे आप

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2019 - 11:29 AM (IST)

लुधियाना: बाल खाने की आदत ने एक 19 वर्षीय युवा लड़की को अस्पताल पहुंचने पर मजबूर कर दिया। सिविल अस्पताल में जांच के दौरान लड़की के पेट में बड़े ट्राइकोबोजर (बालों का गुच्छा) होने का पता चला जिस पर उसका तुरंत ऑप्रेशन करने का फैसला किया गया। यह ऑप्रेशन डा. वरुण सग्गर व डा. मिलन वर्मा (सर्जन) ने सिविल अस्पताल में किया। 

सर्जरी विभाग के प्रमुख डा. वरुण सग्गर ने बताया कि लड़की मनोवैज्ञानिक विकार से पीड़ित थी और मिट्टी, रेत, चाक व बाल खाती थी। उसे उसके माता-पिता द्वारा सिविल अस्पताल के ओ.पी.डी. में लाया गया था जहां उसके पेट में एक बड़े बालों के गुच्छे से पीड़ित होने का पता चला। उसके पेट में कई अल्सर और गंभीर गैस्ट्रिक इरोजन थे। डा. मिलन वर्मा, सर्जन ने कहा कि सर्जरी चुनौतीपूर्ण थी क्योंकि लड़की पोषण संबंधी कमियों से पीड़ित थी और उसका वजन कम था। सर्जरी लगभग 1.5 घंटा चली और ऑप्रेशन के बाद लड़की की हालत तेजी से ठीक हो रही है। डा. वरुण सग्गर ने कहा कि ट्राइकोबेजर बहुत दुर्लभ है। यह एक मनोरोग विकार है।
 

Vatika