सात घंटे तक गन्ने के खेत में छिपा रहा बच्चा, जानें क्या थी वजह

punjabkesari.in Saturday, Dec 21, 2019 - 02:20 PM (IST)

जालंधर: ठिठुरन भरी सर्दी में बच्चे स्कूल ना जाना पड़े इसके  लिए कई तरह के बहाने बनाते रहते हैं। ऐसे ही पठानकोट रोड पर स्थित पचरंगा गांव में एक बच्चा स्कूल जाने के डर से सात घंटे तक गन्ने के खेत में छिपा रहा। घरों वालों ने सोचा कि उनका बच्चा गुम हो गया है। इसके लिए उन्होंने पुलिस को बच्चे के गुम होने की शिकायत दी। बच्चे के गुम होने से गांव में अफरी-तफरी मच गई। बच्चे के गुम होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

शाम 4 बजे के आसपास बच्चा खुद ही घर पहुंच गया
मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह 10 वर्षीय का बच्चा गोलू सुबह दस बजे अचानक घर से लापता हो गया। परिवारों के लोगों को जब बच्चा दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने बच्चे को ढंूढना आरंभ कर दिया। घर के आसपास तलाश की गई, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। घबराए परिवार को शक हुआ कि उनके बेटे को किसी ने किडनैप कर लिया है। परिवार के लोग बच्चे के गुम होने की भोगपुर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की। गांव के लोगों से भी बात की गई परंतु बच्चा नहीं मिला। चार बजे के आसपास बच्चा खुद ही घर पहुंच गया। बच्चे ने बताया कि वह स्कूल नहीं जाना चाहता था, इसलिए गन्ने के खेतों में छिपा रहा। बच्चे के घर लौट आने पर परिवार ने राहत की सांस ली है।


 

Vaneet