इस राज्य में मिले डेराबस्सी से लापता हुए बच्चे, रवाना हुई पंजाब पुलिस
punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2024 - 11:55 AM (IST)

डेराबस्सी : डेराबस्सी में रविवार को घर से खेलने का बहाना लगा कर निकले 7 में से 5 बच्चों को डेराबस्सी पुलिस ने महाराष्ट्र के मुंबई में लोकेट कर लिया है। यह बच्चे बोरीवली थाने में मुंबई पुलिस की निगरानी में हैं। उन्हें लेने के लिए डेराबस्सी पुलिस की टीम माता-पिता के साथ अब मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है।
जल्द ही सही-सलामत 5 बच्चों को अब डेराबस्सी में उनके परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। डेराबस्सी में खेलने के लिए रविवार को घर से निकले 7 बच्चों में से 2 बच्चे गौरव और ज्ञान चंद को चौथे दिन पुलिस ने दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया था।
यह बच्चे बुधवार देर रात मुंबई से वपिस आते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिल गए थे। यह मुंबई रेलवे स्टेशन पर ही अन्य बच्चों के साथ सोए थे और वहां ही समय बिताते रहे। डेराबस्सी पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनदीप सिंह के अनुसार पहले गौरव नाम के बच्चे को टीम के साथ मुंबई ले जाने का प्रोग्राम था क्योंकि 5 बच्चे मुंबई पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिए हैं इस लिए गौरव को ले जाने की जरुरत नहीं पड़ी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here