मां-बाप के साथ जलीं बच्चों की चिताएं, चीखों से गूंज उठा आसमान

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2020 - 06:09 PM (IST)

सुनाम उधम सिंह वाला(बांसल): स्थानीय इंद्रा बस्ती में मकान की छत गिरने से हुए हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई थी। मृतकों में दीपक कुमार, जाह्नवी(पत्नी), नवी और बवी (बेटे) शामिल थे। मृतकों का पोस्टमार्टम के बाद शमशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस अवसर पर पीड़ित परिवार का बुरा हाल था। जैसे ही मृतकों का संस्कार होने लगा तो पारिवारिक सदस्यों की चीखों से पूरा शमशानघाट गूंज उठा। इस दुखद अवसर पर शहर की प्रमुख शख्सियतें भी पहुंची। 

हलका इंचार्ज कांग्रेस दामन थिंद बाजवा से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखदाई घटना थी। आज सारा शहर शौक में है, वह इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को दो लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा और सरकार द्वारा इन्हें मकान बनाने के लिए 95000 की राशि दी जाएगी।

Edited By

Sunita sarangal