बच्चों के झगड़े ने धारण किया खूनी रूप, चली गोलियां

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2020 - 04:14 PM (IST)

बटाला(गुरप्रीत चावला): बटाला के गांव ढडियाला नत्त में बच्चों के आपसी झगड़े ने उस समय खूनी रूप धारण कर लिया जब यह बात उनके बड़ों तक पहुंची। दोनों परिवारों ने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर तक बरसाने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं एक पक्ष ने तो दूसरे पक्ष पर गोलियां तक चला दीं।

जानकारी देते हुए गुरमीत सिंह ने बताया कि गत रात उनके बच्चों का पड़ोसियों के लड़के से झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि बच्चे से माफी मंगवाने के बाद मामला भी शांत हो गया था लेकिन आज सुबह हमारे पड़ोसी पूर्व फौजी कुलवंत सिंह ने शराब के नशे में उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं तो उन्होंने दरवाजे को आगे कर दिया लेकिन गोलियों के शैल मुंह और सिर पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी ओर डी.एस.पी. बलबीर सिंह ने बातचीत करते हुए बताया कि घायल का मैडीकल करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व फौजी को भी राइफल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।

Edited By

Sunita sarangal