जानो 14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है''बाल दिवस''

punjabkesari.in Thursday, Nov 14, 2019 - 10:42 AM (IST)

जालंधरः भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारते के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। सब उन्हें प्यार से चाचा नेहरू भी कहते थे। चाचा जी को बच्चों से बड़ा लगाव था। वे बच्चों को और बच्चे उनको बड़ा प्यार करते थे। उनके लिए बच्चे देश का भविष्य थे। भारत में बाल दिवस पहली बार 1956 में मनाया गया था। पहले ये दिवस पूरे विश्व में 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन पंडित नेहरू के निधन के बाद भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाने लगा। इसी दिन बाल मजदूरी पर रोक लगाने का कानून पास हुआ था।
PunjabKesari, childrens day special
कैसे मनाया जाता है ये दिवस
बाल दिवस पर बच्चों को तोहफे दिए जाते हैं, चॉकलेट बांटी जाती हैं। स्कूलों में खासतौर पर ये दिन मनाया जाता है। इस दिन स्कूल में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिनमें बच्चे बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं। स्कूलों के इलावा भी समाजसेवियों, राजनीतिज्ञों आदि द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं। इस दिवस पर अनाथाश्रम में बच्चों को कपड़े, खिलौने, तोहफे आदि दिए जाते हैं।
PunjabKesari, childrens day special


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News