पाबंदी के बावजूद बिक रही चाइना डोर, एक और शख्स के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2023 - 03:19 PM (IST)

जालंधरः पंजाब में पाबंदी के बावजूद चाइना डोर धड़ल्ले से बिक रही जिससे कईयों की जान जा चुकी है। इससे इंसानों ही नहीं पक्षियों की भी जान जा चुकी है। आज जालंधर के ट्रांसपोर्ट नगर  में चाइना डोर से दर्दनाक घटना होने की सूचना प्राप्त हुई है। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार आज  मैकेनिक का काम करते शख्स को चाइना डोर ने अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में उसकी आंख और नाक पर गंभीर चोट आई है। बता दें कि इससे पहले डी.जी.पी. गौरव यादव ने ट्वीट करके कहा था कि पंजाब में पूरी तरह चाइना डोर पर पाबंदी लगा दी गई है। चाइना डोर खरीदने और बेचने वाले पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। डी.जी.पी. ने कहा कि चाइना डोर वातावरण के लिए हानिकारक है। यह  डोर लंबे समय तक गलती नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News