सुखबीर बादल के कहने पर दी गर्इ थी डेरा प्रमुख को माफीः ब्रह्मपुरा

punjabkesari.in Sunday, Nov 04, 2018 - 04:08 PM (IST)

तरनतारनः  शिरोमणि अकाली दल के बागी टकसाली नेताओं ने अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल और मजीठिया पर तीखा हमला बोला और कहा कि इन दोनों ने दल को बहुत नुक्सान पहुंचाया। 

सुखबीर, मजीठिया को हटाकर दल को बनाएंगे मजबूत 
टकसाली नेता  रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने तरनतारन में रैली कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि चुनावों में हार के बाद मैंने सुखबीर के इस्तीफे की मांग की थी। मगर अकाली दल प्रमुख सभी नेताओं को दबाकर रखने में व्यस्त रहे।  अकाली दल सिर्फ सुखबीर और मजीठिया का रह गया है। बड़े बादल एक तरफ बैठे हुए है लेकिन अब टकसाली अकाली नेता चुप नहीं बैठेंगे। ब्रह्मपुरा ने कहा कि सुखबीर, मजीठिया को हटाकर दल को मजबूत बनाएंगे। डेरा प्रमुख को माफी देना गलत था। सुखबीर के कहने पर ही डेरा प्रमुख को माफी दी गर्इ थी।  

नया अकाली दल बनाएंगे टकसालीः सेखवां
इस दौरान पार्टी से बर्खास्त किए गए सेवा सिंह सेखवां ने ऐलान किया कि टकसाली नया अकाली दल बनाएंगे। बता दें कि सेखवां पिछले 5 सालों से पार्टी की बैठकों में सुखबीर की कार्यशैली व पंथ पर भारी हो रही राजनीति का मुद्दा उठाते आ रहे हैं, लेकिन अब सुखबीर बादल ने हलका कादियां में स्वयंभू अकाली नेताओं को आदेेश देेकर उनका (सेखवां)इस्तीफा मांगने की खबरें प्रकाशित करवाई हैं जिसके चलते वह महसूस कर रहे हैं कि यदि पार्टी प्रधान को उनकी जरूरत ही नहीं है तो उन्होंने पार्टी में रह कर क्या करना है? 

Vatika