दिन-दिहाड़े चोरनी ने घर से उड़ाए 4 लाख के गहने, CCTV कैमरे कैद

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 06:55 PM (IST)

फगवाड़ा: फगवाड़ा में आज दिन-दिहाड़े एक चोरनी ने एक घर से चार लाख के गहने व तीन लाख की नकदी चुरा ली जबकि उसकी यह हरकत सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई।

फगवाड़ा सिटी पुलिस के प्रभारी कंवर विजय ने बताया कि चोरी का पता सी.सी.टी.वी. कैमरों की स्कैनिंग से चला। उन्होंने कहा कि सी.सी.टी.वी. कैमरों में दिख रहा है कि महिला ने घर का ताला तोड़कर प्रवेश किया। चहल नगर क्षेत्र में यह मकान डा. देस राज कलसी का है और घर में चोरी के समय कोई नहीं था क्योंकि परिजन कहीं ये हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच कर रही है। 
 

Vaneet