किसानों के मुद्दे पर कैप्टन को खुली बहस के लिए चुघ ने दी चुनौती

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 01:34 PM (IST)

होशियारपुर(जैन): भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ ने कहा कि चुनाव घोषणा पत्र में कांग्रेस द्वारा सत्ता में आने पर किसानों के 90 हजार करोड़ की कर्ज माफी की घोषणा की पूर्ति में मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह असफल रहे हैं। उन्होंने पंजाब के किसानों के साथ वायदाखिलाफी की है।

अपनी इस नालायकी को छुपाने के लिए कैप्टन केंद्र द्वारा कृषि संबंधी लाए गए तीनों कानूनों संबंधी किसान वर्ग को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने अमरेन्द्र सिंह को गुमराहपूर्ण बयानबाजी संबंधी आड़े हाथों लेते हुए किसानों के मुद्दे पर खुली बहस के लिए चुनौती दी। इस मौके पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद, किसान मोर्चा के महामंत्री बलविन्द्र सिंह, जिला प्रधान निपुण शर्मा, एड. आर.पी. धीर, जगतार सिंह, पूर्व मेयर शिव सूद, संजीव मिन्हास, विजय पठानिया, सुरेश व विनोद उपस्थित थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News