BSF विरुद्ध पास हुए प्रस्ताव  पर चुघ का बड़ा बयान

punjabkesari.in Thursday, Nov 11, 2021 - 08:07 PM (IST)

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा आज पंजाब विधानसभा में बी.एस.एफ. के खिलाफ प्रस्ताव किया जाना पंजाब के लिए काला दिन है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस की पंजाब सरकार की आलोचना की। उन्होने कहा कि सुरक्षा बल बी.एस.एफ. जो गत कई दशकों से राष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा कर रहा है, के खिलाफ प्रस्ताव पारित करके राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे का राजनीतिकरण किया है। 
चुघ ने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस राज्य विधानसभा में इस तरह के निंदनीय और राष्ट्र विरोधी प्रस्ताव पारित करके पाकिस्तानी खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. में अपने आकाओं को खुश कर रही है। उन्होंने कांग्रेस के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिधु से प्रश्न पूछा की आप बी.एस.एफ. के जवान व पंजाब पुलिस के जवान में फर्क क्यो समझा जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देश की सुरक्षा में काम कर रहे हैं, दोनो देश के बेटे हैं बी.एस.एफ.  इटली से नही आई है ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे ड्रोन हमलों से जानबूझकर अपनी आंखें मूंद रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में टिफिन बमों की घटनाएं इशारा करती हैं कि पाकिस्तान से हमारी सुरक्षा को कितना गंभीर खतरा है। फिर भी कांग्रेस सरकार राष्ट्रीय सीमाओं पर बी.एस.एफ. के काम में बाधा डालना चाहती है। चुघ ने कहा कि यह शर्म की बात है कि कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा से खेल रही है और आई.एस.आई. की धुन पर नाच रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News