सी.आई.ए. पुलिस ने मारा छापा, 76 हजार किलो लाहन बरामद

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 12:22 AM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने ए.एस.आई. पिपल सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर रेड करते हुए फिरोजपुर सीमावर्ती गांव खुंदड़ गट्टी के सतलुज दरिया के एरिया से लाहन की बड़ी खेप बरामद की है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

जानकारी देते हुए सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर के इंचार्ज इंस्पैक्टर अवतार सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर के ए.एस.आई. पिपल सिंह को यह गुप्त सूचना मिली थी कि सतलुज दरिया के सीमवर्ती गांव खुंदड़ गट्टी में कुछ लोग अवैध शराब तैयार कर रहे हैं और इस सूचना के आधार पर सी.आई.ए. पुलिस ने आबकारी विभाग की टीम को साथ लेकर जब रेड की तो वहां पुलिस ने करीब 76 हजार किलो लाहन बरामद की और प्यारा सिंह नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसके खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आबकारी विभाग के अधिकारी प्रभजोत सिंह विरक ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस व आबकारी विभाग ने 7 तिरपालें लाहन से भरीं, 2 ड्रम लाहन से भरे बरामद किए और मौके पर ही बरामद की गई लाहन नष्ट कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस व आबकारी विभाग की तरफ से जिला फिरोजपुर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया है।  

Punjab Kesari