CIA स्टाफ के हाथ लगी सफलता, गैंगस्टर बंबीहा ग्रुप का सदस्य गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jul 24, 2022 - 10:52 AM (IST)

फरीदकोट (राजन): स्थानीय सी.आई.ए. स्टाफ ने गैंगस्टर बंबीहा गिरोह के एक सदस्य को पिस्टल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सी.आई.ए. स्टाफ के इंस्पैक्टर अमृतपाल सिंह भाटी ने बताया कि बंबीहा गिरोह के रजत कुमार उर्फ शफी को गुप्त सूचना पर नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से 32 बोर की पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ पहले से ही 9 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले हुई गैंगवार में भी शफी शामिल था और इस दौरान उस पर जानलेवा फायरिंग भी हुई थी लेकिन वह बच गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila