कोरोना संकट: डेढ़ महीने से 5 वर्षीय बेटे को घर छोड़कर ड्यूटी कर रही डॉक्टर

punjabkesari.in Monday, May 11, 2020 - 11:48 AM (IST)

संगरूर (बेदी): एक तरफ़ जहां लोग मां दिवस मना रहे हैं वहीं सिविल अस्पताल में महिला डॉक्टर अपने 5 वर्षीय बेटे को घर छोड़ कर पिछले डेढ़ महीनेे से ड्यूटी कर रही है। डा. रिंमी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में फ्रंट लाइन के तौर पर काम कर रही हैं। उनका 5 साल का बच्चा जिसे वह गत डेढ़ महीने से नहीं मिली और सिविल अस्पताल में ही काम कर रही हैं। 

मीडिया से बातचीत करते डॉ रिमी ने बताया कि उनका भी  दिल करता है कि वह अपने बेटे को  मिले लेकिन देश और राज्य में फैले कोरोना वायरस के खिलाफ वह जंग के मैदान में है।  उनका बेटा मिलन बहुत छोटा है,जो वीडियो काल पर मिलने के लिए ज़िद्द करता हैं लेकिन समझाने पर समझ जाता है। उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे के साथ वीडियो काल पर बात करके उसका हाल चाल पूछते रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति और उनकी सास उनका साथ दे रहे है और बच्चे का पूरा ख़्याल रख रहे हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News