अमृतसर के सिविल सर्जन का तबादला

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 08:28 PM (IST)

अमृतसरः अमृतसर के सिविल सर्जन जुगल किशोर का आज स्थानांतरण कर दिया गया। विभाग के मुख्य सचिव ने आज इस संबंध में अधिसूचना जारी कर सिविल सर्जन डॉ. जुगल किशोर का तबादला फतेहगढ़़ साहिब कर दिया गया। उनके स्थान पर फतेहगढ़ के सिविल सर्जन डॉ. एन.के. अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 को लेकर डॉ. जुगल किशोर के खिलाफ अपने कर्तव्य में लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे थे।

Mohit