पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को लकेर whatsapp पर छिड़ी चर्चा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 30, 2019 - 04:51 PM (IST)

अमृतसर(महेन्द्र): सारे देश में सबसे मजबूत स्थिति बना चुकी भाजपा के पंजाब में नए प्रदेशाध्यक्ष का चयन कब होना है, उस पर हालांकि अभी कोई स्थिति साफ नहीं है लेकिन बावजूद इसके भाजपा कार्यकत्र्ताओं के व्हाट्सएप ग्रुप में पंजाब के नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर अभी से ही चर्चा छिड़ गई है। मंगलवार को भाजपा कार्यकत्र्ताओं द्वारा बनाए गए ‘नमो: 2022 अगेन इन पंजाब’ में  सायं ज्यों ही पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी को नए संभावित प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर पेश करना शुरू किया तो हर तरफ जोशी समर्थकों द्वारा एक-दूसरे को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने जब आप छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हरिन्द्र सिंह खालसा की हो रही चर्चा को लेकर एक पोस्ट सांझा की, तो एकदम पार्टी कार्यकत्र्ताओं में नए संभावित प्रदेशाध्यक्ष को लेकर सस्पैंस बढऩा शुरू हो गया। 


खालसा का नाम आने पर जोशी के पी.ए. ने पोस्ट को बताया फेक
भाजपा के युवा नेता सन्नी चोपड़ा द्वारा जोशी को पंजाब का नया संभावित प्रदेशाध्यक्ष तथा सिद्धू के पुन: भाजपा में शामिल होने संबंधी पोस्ट शेयर करने के कुछ ही मिनटों बाद भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने सन्नी चोपड़ा को अवगत करवाते हुए बताया कि पंजाब के नए संभावित प्रदेशाध्यक्ष को लेकर तो आप छोड़ कर भाजपा में शामिल हो चुके सांसद हरिन्द्र सिंह खालसा के नाम की चर्चा छिड़ी हुई है। नए संभावित प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर खालसा का नाम भी सामने आने पर पार्टी कार्यकत्र्ताओं में जहां सस्पैंस बढऩा शुरू हो गया, वहीं फिलहाल पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता के इशारे पर कमैंट्स करने फिलहाल बंद कर दिए। नए संभावित प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के साथ-साथ भाजपा कार्यकत्र्ताओं के व्हाट्सएप ग्रुप में हरिन्द्र सिंह खालसा के नाम की चर्चा होने के बाद जोशी के पी.ए. जसप्रीत सिंह ने शेयर हो रही पोस्ट्स को फिलहाल फेक बताते हुए पार्टी कार्यकत्र्ताओं को ऐसी फेक पोस्ट न शेयर करने की अपील की है। 


सिद्धू के भी भाजपा में शामिल होने की संभावना की गई व्यक्त

भाजपा के युवा नेता सन्नी चोपड़ा ने एक पोस्ट डाल कर न सिर्फ पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी को भाजपा के नए संभावित प्रदेशाध्यक्ष बताया बल्कि इसके साथ ही इस बात की भी संभावना व्यक्त की कि भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू जल्द ही भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। डाली गई पोस्ट में उन्होंने तो यहां तक जिक्र कर दिया कि सिद्धू को भाजपा में पुन: शामिल करने संबंधी भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ पंजाब के पूर्व डिप्टी सी.एम. सुखबीर सिंह बादल के साथ महत्वपूर्ण बैठक भी हो चुकी है। इसलिए पंजाब की राजनीति में अब नया मोड़ क्या आता है, इसका कुछ दिनों तक हमें इंतजार करना होगा। 


राकेश राठौर का नाम भी चर्चा में
भाजपा कार्यकत्र्ताओं द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में देर सायं भाजपा प्रदेश महासचिव राकेश राठौर के एक समर्थक ने उनका नाम व फोटो पोस्ट करते हुए दावा किया कि भाजपा पंजाब के अगले प्रदेशाध्यक्ष राकेश राठौर ही बनेंगे। प्रदेशाध्यक्ष के पद के लिए पार्टी कार्यकत्र्ताओं में चल रही चर्चा में अब राकेश राठौर का नाम भी शामिल हो जाने के बाद अब इस महत्वपूर्ण पद के लिए भावी प्रदेशाध्यों के नाम की छिड़ी चर्चा में कुल & नाम हो गए हैं। 

Vatika