शादी के 3 महीने बाद खुली दूल्हे की पोल (Watch Video)

punjabkesari.in Tuesday, Aug 21, 2018 - 04:47 PM (IST)

अमृतसर (सुमित खन्ना): शादी के 2 महीने बाद ही पति-पत्नी में तलाक को लेकर विवाद हो गया। बात यहां तक बढ़ गई गई कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। 
लड़की वालों का आरोप है कि लड़का नपुंसक है और वह यही बात तलाक के दस्तावेज पर लिखवाना चाहते थे जबकि लड़का यह लिखने को तैयार नहीं था। इस बात से दोनों पक्षों में बहस इस कद्र बढ़ गई कि लड़की की मां को हार्ट अटैक हो गया। झगड़े के बाद लड़की भी गायब है। 


वहीं गंभीर रूप से घायल  लड़का भी सिविल अस्पताल में भर्ती है। अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत करार देते हुए लड़के ने लड़की वालों पर मारपीट करने और रुपए छीनने का भी आरोप लगाया है। उधर इस मामले में पुलिस लड़की वालों का पक्ष दबाती नज़र आई। पुलिस की तरफ से लड़के की मैडीकल जांच करवाए जाने की बात भी कही जा रही है, जिसके बाद मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। 
 

Vatika