इस लुटेरी दुल्हन से जरा बचकर, लाखों की ठगी के लिए कई बार कर चुकी है शादी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 15, 2020 - 11:06 AM (IST)

पटियालाः फिल्मों में आपने अक्सर लुटेरी दुल्हन के किरदार देखे होंगे, लेकिन पंजाब के पटियाला में हकीकत में ऐसा हुआ है। दरअसल, यहां थाना सदर पुलिस ने जगदीप सिंह पुत्र रघबीर सिंह निवासी गांव समला की शिकायत अनुसार गांव डकोली डेराबसी (ज़ीरकपुर) के बीर सिंह, उसकी पत्नी बलजीत कौर, बेटे काला सिंह और बेटी मनप्रीत कौर के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। 

PunjabKesari

पुलिस अनुसार जगदीप सिंह का विवाह 10 अक्तूबर 2018 को मनप्रीत कौर के साथ हुआ था। विवाह के 15 दिनों बाद मनप्रीत कौर ने पति, सास और ससुर के साथ क्लेश शुरू कर दिया। झगड़े के बाद 20 हज़ार रुपए, कपड़े, गहने और अन्य सामान लेकर मायके घर आ गई। बाद में मनप्रीत कौर का नाम बदल कर उसके मां-बाप ने बिना तलाक लिए एक ओर लड़के के साथ विवाह कर दिया। मनप्रीत कौर के मां-बाप ने जगदीप सिंह और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ तंग -परेशान करने की शिकायत पुलिस में कर दी, बाद में 1 लाख रुपए लेकर समझौता कर लिया।

PunjabKesari

जांच दौरान सामने आया कि इस लड़की का अलग-अलग लड़कों के साथ पहले विवाह किया जाता है और बाद में तंग -परेशान करने का आरोप लगाकर पैसे लेकर मामले को रफा-दफ़ा किया जाता है। डी.एस. पी. अनुसार मां-बाप ने लड़की का नाम बदल कर उसका 4 जगह पर विवाह किया। उसके 2 लड़के भी हुए। एक लड़का मनप्रीत कौर के पास है। दूसरा पहली जगह पर ससुराल ने रख लिया था। पीड़ित लड़का खेतीबाड़ी करता है। उसकी उम्र 24 साल है। पीड़ित जगदीप सिंह ने बताया कि मेरा पहला विवाह पेधन गांव में हुआ था। तलाक के बाद मैंने दूसरा विवाह मनप्रीत कौर के साथ करवाया जो फ्राड निकली। उक्त महिला के 4 शादी के सबूत पुलिस को दे दिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News