डेराबस्सी के इस गांव में भिड़े अकाली और कांग्रेसी, स्थिति तनावपूर्ण

punjabkesari.in Sunday, Feb 20, 2022 - 10:06 AM (IST)

डेराबस्सी : पंजाब विधानसभा चुनावों के चलते आज सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। इस दौरान डेराबस्सी हलके के गांव छत्त में माहौल उस समय पर तनावपूर्ण हो गया, जब कांग्रेसी और अकाली दल के वर्कर आपस में भिड़ गए।


बताया जा रहा है कि पोलिंग बूथ पर मतदान संबंधित दोनों पार्टियों के वर्करों की एक -दूसरे के साथ बहसबाज़ी हो गई। इसके बाद बात ज़्यादा बढ़ती देख मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों पार्टियों के वर्करों को समझाकर मामले को शांत करवाया।

Content Writer

Vatika