Gurdaspur MC Elections : कांग्रेस विधायक और AAP हलका इंचार्ज हुए आमने-सामने, गरमाया माहौल

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 05:07 PM (IST)

दीनानगर(हरजिंदर सिंह गोराया): नगर काउंसिल चुनाव के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कांग्रेस विधायक और आम आदमी पार्टी हलका इंचार्ज आमने-सामने हो गए। इस दौरान उनके कार्यकर्ता भी आपस में उलझ गए। दोनों पार्टियों के समर्थकों ने एक-दूसरे के खिलाफ जोरदार नारे लगाए, जिससे कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया।

वहीं हालात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पार्टियों को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने समझदारी से बीच-बचाव कर मामले को और बढ़ने से रोका। पुलिस की तुरंत कार्रवाई से किसी भी तरह की झड़प या अनहोनी टल गई। इसके बाद माहौल फिर से शांत हो गया और चुनाव प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रही।

जानकारी के अनुसार वहीं दूसरी ओर गुरदासपुर के गवर्नमेंट कॉलेज और वार्ड नंबर 24 में बने बूथ पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच भी मामूली बहस हो गई थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News