शादी के 1 साल बाद खुली पति की पोल, वीडियों में सुनें आपबीती

punjabkesari.in Wednesday, Sep 05, 2018 - 05:17 PM (IST)

गुरदासपुरः हर लड़की का सपना होता है कि शादी के बाद उसका जीवन साथी उसे हर खुशी देगा। लेकिन पंजाब के गुरदासपुर  की राजविन्दर कौर के सपने उस समय  टूट गए जब उसके  पति और ससुराल वालों द्वारा दहेज की खातिर बेरहमी से पीटकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। 

जानकारी के अनुसार पीड़िता राजविन्दर कौर का विवाह 1 वर्ष पहले गांव लालपुर के रहने वाले रजिन्दर सिंह के साथ हुआ था।  ससुराल वाले अक्सर  राजविन्दर को दहेज़ के लिए तंग करते थे। गत दिवस भी दहेज के लिए ससुर और पति ने बेहमी से पीटा और अस्पताल पहुंचा दिया। 

वीडियो में आप देख सकते है कि पीड़ित परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवार्इ की मांग की है। 

Vatika