Punjab की बठिंडा जेल में कैदियों के बीच भिड़ंत, एक कैदी गंभीर रूप से घायल
punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 05:14 PM (IST)
बठिंडा (विजय): बठिंडा जेल में फोन करने की बारी को लेकर कैदी आसप में भिड़ गए, जिसमें एक कैदी जख्मी हो गया है। जिसे उपचार के लिए जेल के अस्पताल में ले जाया गया।
इस संबंध में कैदी जतिंदर उर्फ बंटी ने थाना कैंट पुलिस के पास दर्ज करवाए बयानों में बताया कि वह जेल में फोन करने के लिए लाइन में खड़ा हुआ। जब उसकी बारी आई तो एक अन्य कैदी अर्शदीप सिंह के साथ उसकी कहासुनी हो गई। बाद में शाम के वक्त अर्शदीप सिंह ने अपने साथी जसप्रीत सिंह निवासी चनारथला के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोपी जसप्रीत ने किसी तेजधार हथियार से हमला करके उसे जख्मी कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।

