बड़ी खबर: पंजाब के गुरुद्वारा साहिब में पुलिस और निहंग सिंहों में फायरिंग,1 पुलिस कर्मी की मौ*त

punjabkesari.in Thursday, Nov 23, 2023 - 09:09 AM (IST)

सुल्तानपुर लोधी: कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी से बड़ी खबर सामने आई है। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के समीप स्थित गुरद्वारा अकाल बुंगा (यादगार बाबा नवाब कपूर सिंह जी छावनी निहंग सिंह तख्त बुड्ढा दल) पर कब्जे को खाली करवाने को लेकर पुलिस और निहंग सिंहों में मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से हुई फायरिंग के चलते एक पुलिस कांस्टेबल की मौत जबकि 3 अन्य पुलिस कर्मचारी अभी घायल है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।

आज सुबह से ही दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी हो रही है। कपूरथला के एस. एस.पी. मौके पर खुद टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जबकि मैं जालंधर से आई.जी. मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा साहिब के अंदर करीब 30 निहंग सिंह मौजूद हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले निहंग सिंहों के एक समूह ने गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा कर लिया था और पुलिस इस कब्जे को छुड़ाने गई थी। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।

बता दें कि गुरुद्वारा अकाल बुंगा साहिब पर निहंग सिंहों द्वारा किए गए कब्जे को लेकर दूसरे दिन भी शहर में माहौल तनावपूर्ण बना रहा। पुलिस व जिला प्रशासन गुरुद्वारा अकाल बुंगा साहिब के अंदर बैठे शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल चलदा वहीर चक्रवर्ती पंजाब के प्रमुख मान सिंह के निहंगों को बाहर निकालने की कोशिश में लगा रहा। दिन में दो बार पुलिस के उच्चाधिकारियों ने गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।   दूसरी ओर शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल चलदा वहीर चक्रवर्ती पंजाब के प्रमुख बाबा मान सिंह की ओर से बाबा अमन सिंह द्वारा प्रैसवार्ता कर पुलिस को चेतावनी दी गई कि यह कौम की लड़ाई है। यदि पुलिस उनके मामले में दखलअंदाजी करती है तो उसको इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह किसी भी कीमत पर इस गुरुद्वारा साहिब को छोड़कर नहीं जाएंगे।

Content Writer

Vatika