शंभू बॉर्डर पर गर्माया माहौल, पंजाब पुलिस और किसानों में झड़प

punjabkesari.in Wednesday, Feb 21, 2024 - 10:31 AM (IST)

पटियाला: किसानों द्वारा दिल्ली कूच के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। वहीं शंभू बॉर्डर पर माहौल पूरी तरह से गर्माया हुआ है। किसान ने जे.सी.बी. और पोकलेन मशीनों के जरिए बैरीकेड तोड़ने की तैयारी की हुई है। इसी बीच खबर सामने आई है कि गत देर रात शंभू बॉर्डर से पहले पंजाब पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई। 

यह भी पढ़ें - दिल्ली कूच से पहले शंभू बॉर्डर पर किसानों की Emergency प्रेस कांफ्रेंस, नौजवानों से की अपील

जानकारी के अनुसार पंजाब के डी.जी.पी. के आदेशों पर पुलिस ने किसानों को जे.सी.बी. और पोकलेन मशीनें शंभू बॉर्डर ले जाने से रोकने के लिए नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच हुई झड़प में शंभू बॉर्डर के एस.एच.ओ. अमनपाल सिंह विर्क और मोहाली के एस.पी. जगविंदर सिंह चीमा घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।    

यह भी पढ़ें - Punjab : शिवसेना युवा मोर्चा के प्रधान के घर पुलिस ने की रेड, 6 लोगो को लिया हिरासत में

 

वहीं किसानों का कहना है कि उन पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का आशीर्वाद है और उन्हें दिल्ली का मोर्चा फतह करना है। उनका कहना है कि आंसू गैस के गोलों और रबर की गोलियों से बचने के लिए इन मशीनों को लाया गया है। वहीं दूसरी और किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सख्त प्रबंध किए हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

News Editor

Kalash