दुल्हन की विदाई के समय भिड़ें 2 गुट, दौड़ा-दौड़ा कर पीटे बाराती

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2019 - 04:02 PM (IST)

अजनाला: विधानसभा हलका अजनाला के गांव बल्लड़वाल के गुरुद्वारा बाबा गमचुक्क (बुआ जी की कुटिया) के नज़दीक स्थित एक मैरिज पैलस में रविवार रात करीब 8 बजे चल रहे विवाह में 2 गुटों के बीच झगड़ा हो गया। 

दरअसल, दुल्हन की विदाई के समय एक लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर 2 गुटों के बीच झड़प हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि एक गुट ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस संबंधित मिली जानकारी के अनुसार लड़के के पिता सहित 5 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अजनाला सिविल अस्पताल से अमृतसर रैफर करना पड़ा। दूसरी तरफ़ अज्ञात हमलावरों की तरफ से बारातियों को लेकर आई बस की भी तोड़फोड़ की गई जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू करते अगली कार्रवाई शुरू कर दी। 
 

Vatika