शादी समारोह में अचानक मच गई भगदड़, चले ईट-पत्थर, जान बचाने के लिए भागे बाराती (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Friday, Mar 03, 2023 - 09:37 AM (IST)

लुधियाना (राज): टिब्बा रोड़ पर स्थित एक धर्मशाली के अंदर चल रहे शादी समारोह में अचानक माहौल हिंसक हो गया। अचानक शादी में आए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे पर कुर्सियां, ईंट पत्थर बरसाना शुरू कर दिया।



माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि मेहमान इधर-उधर जान बचाने के लिए भागने लगे। झगड़ा धर्मशाला के बाहर तक पहुंच गया। जहां धर्मशाला के बाहर खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कई गाडिय़ों के शीशे टूट गए।

सूचना के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने माहौल शांत करवाया।

इस झगड़े दोनों दोनों पक्षों के लोग घायल हुए है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायतें आई है। मामले कीजांच की जारही है।

Content Writer

Vatika