पंजाब की सेंट्रल जेल में बंदी ग्रुपों में झड़प, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

punjabkesari.in Tuesday, Mar 25, 2025 - 08:53 AM (IST)

लुधियाना (स्याल): ताजपुर रोड की सेंट्रल जेल में बंदी ग्रुपों के बीच खूनी झड़प हो जाने से एक हवालाती गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। सिविल अस्पताल घायल हवालाती हर्षदीप सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर तकरार हो जाने से एक अन्य बंदी ने उसके सिर पर कड़े से हमला कर दिया जिससे वह लहुलुहान हो गया। इस दौरान प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। कर्मचारियों द्वारा उसे जेल अस्पताल ले जाया गया। जहां मेडिकल अधिकारी ने उसकी हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसके सिर पर टांके लगाए गए। जेल प्रशासन घटना की जांच कर रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के उपरांत आरोपियों पर कार्रवाई हो सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News