12वीं कक्षा के छात्र ने नहर में लगाई छलांग, लड़की पर परेशान करने और पैसों के दबाव का आरोप
punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 10:48 PM (IST)
पटियाला (बलजिन्द्र) : 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की भाखड़ा नहर में छलांग लगाने के बाद मौत हो गई। मृतक के पिता कुलदीप सिंह ने बताया कि बेटे ने उन्हें बताया था कि एक लड़की की ओर से उसे कथित तौर पर परेशान किया जा रहा है और पैसों को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। पिता ने दावा किया कि उन्होंने इस संबंध में स्कूल जाकर प्रिंसीपल और एक अन्य अध्यापिका को भी जानकारी दी थी।

