क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट पदों के लिए निकली भर्ती, 40 हजार तक मिलेगी Salary
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 06:04 PM (IST)
पंजाब डेस्क : सरकारी नौकरी के चाहवानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती को केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इस दौरान कुल 257 पोस्ट पर भर्ती की जाएगी और 234 क्लर्क और 23 स्टेनो टाइपिस्ट रखे जाएंगे। नौकरी के लिए चाहवान उम्मीदवार 6 अप्रैल 2026 से आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है। वहीं क्लर्क के लिए इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट और स्टेनो टाइपिस्ट के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की होनी जरूरी है। बता दें कि 7वें पे कमीशन के लेवल-2 के तहत ये भर्ती होगी और शुरुआती सैलरी 35,000 से 40,000 रुपये हो सकती है। उम्मीदवारों की उम्र 18 से 27 साल होनी चाहिए हालांकि इसमें नियमों के मुताबिक रिजर्व कैटेगरी को छूट मिलेगी। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन होगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

