क्लर्क पर आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, May 23, 2018 - 09:43 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने बठिंडा नगर निगम की संपत्ति शाखा में तैनात क्लर्क रवीन्द्र सिंह वालिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामला दर्ज किया है।  

 

ब्यूरो के प्रवक्ता ने यहां बताया कि जांच किए जाने पर सामने आया कि क्लर्क ने वर्ष 2011 से 2016 तक आय से अधिक संपत्ति बनाई और ज्ञात स्रोतों से अधिक 1.39 करोड़ रुपए का अधिक खर्चा किया गया जो असली आय की अपेक्षा लगभग 130 प्रतिशत अधिक बनता है। ब्यूरो की जांच में सामने आया है कि उक्त क्लर्क ने अपने ससुर के नाम पर 99.45 लाख रुपए का एक प्लाट खरीदकर उस पर 74.62 लाख रुपए की लागत से निर्माण किया गया है। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि क्लर्क ने अपने पद का दुरुपयोग कर आय के अवगत स्रोतों से अधिक संपत्ति बनाई गई। उसके खिलाफ ब्यूरो के बठिंडा स्थित थाने में मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

Vaneet