सी.एम. चन्नी के बेटे नवजीत की शादी में सादगी की सभी और चर्चाएं, नहीं नजर आई कोई ताम-झाम

punjabkesari.in Sunday, Oct 10, 2021 - 05:16 PM (IST)

मोहाली (नियामियां, प्रदीप): मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बड़े पुत्र नवजीत सिंह आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। गुरुद्वारा सच्चा धन साहिब फेज-3 बी 1 आनंद कारज की रस्म हुई। बेहद सादे ढंग के साथ हुई नवजीत के शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है। इस मौके श्री अकाल तख्त साहिब जत्थेदार ज्ञान हरप्रीत सिंह भी विशेष तौर पर पहुंचे। इस शादी समारोह में आईं सभी शख्सियतों ने पंगत में बैठ कर लंगर छका और नव-विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इस मौके पंजाब के गवर्नर बनवारी भी खास तौर पर पहुंचे

इस विवाह की खासियत यह भी रही कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विशेष तौर पर कहा हुआ था कि कोई भी बहुत ताम-झाम नहीं करना जिस करके सिर्फ गुरुद्वारा साहब में ही सादा लंगर तैयार करवाया गया और सभी ने बाकायदा पंगत में बैठ कर ही लंगर छका।

इस मौके पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश रावत, डिप्टी उपमुख्य मंत्री ओ.पी. सोनी, सुखजिन्दर सिंह रंधावा के अलावा कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, मंत्री राणा गुरजीत सिंह, मंत्री रणदीप सिंह नाभा, सीनियर कांग्रेसी नेता कुमारी शैलजा, गुरकीरत सिंह कोटली, परगट सिंह, सुख सरकारिया, आशुतोष गौतम, डी.जी.पी. इकबालप्रीत सिंह सहोता विशेष के तौर पर पहुंचे हुए थे। 

इसके इलावा चीफ सैक्रेटरी पंजाब अनिरुद्ध तिवाड़ी, प्रिंसिपल सैक्रेटरी सी.एम. हुस्न लाल, संतुष्ट सुलताना, विधायक सुरजीत सिंह धीमान, विधायक सुखपाल सिंह खहरा, गुरप्रीत सिंह कबूतर, गुरप्रीत सिंह भुल्लर कमिश्नर लुधियाना, कुलजीत सिंह नागरा कार्यकारी प्रधान पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति, भाई दविन्दर सिंह पूर्व डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा के अलावा कांग्रेस के सीनियर नेताओं और विधायकों ने विशेष तौर पर पहुंच कर जोड़े को आशीर्वाद दिया।

विवाह के लिए गुरुद्वारा साहिब को आकर्षक फूलों के साथ सजाया गया और पुलिस की तरफ से इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। परिवार के अलावा गुरुद्वारा साहिब में मुख्यमंत्री के करीबी दोस्तों और पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों के अलावा कुछ खास शख्सियतें ही शामिल हुई

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal