CM भगवंत मान ने राज्य में अमन-कानून की स्थिति का लिया जायजा, पंजाबियों से की खास अपील

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2022 - 05:05 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 6 जून को मनाए जा रहे ‘घल्लूघारा दिवस’ से पहले राज्य में अमन-कानून की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और सिविल प्रशासन के सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य भर में 6 जून से पहले सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध यकीनी बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राज्य की अमन-शांति को किसी भी कीमत पर भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। राज्य सरकार पंजाब को शांतमयी राज्य बनाने के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के प्रति सख्त रुख अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की तरक्की और खुशहाली की दुशमन ताकतें अमन-शाति में विघ्न डालने के मंसूबे घड़ रही हैं। उनकी सरकार ऐसे किसी भी अपवित्र मंसूबे को सफल नहीं होने देगी। पंजाब पुलिस को पहले ही हाई अलर्ट पर रखा गया है और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए केंद्रीय नीम फैजी बलों को तैनात किया गया है।

पंजाबियों को राज्य में अमन-शांति, सांप्रदायिक सद्भावना और भाईचारिक सांझ को कायम रखने का न्योता देते मुख्यमंत्री ने लोगों को पंजाब विरोधी ताकतों की तरफ से राज्य को काले दिनों की तरफ ले जाने वाली सभी साजिशों को नाकाम कर कड़ा सबक सिखाने की अपील की। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार अमन-शांति को कायम रखने के लिए वचनबद्ध है और लोगों के सहयोग के साथ इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kalash