CM भगवंत मान और सी.एम. केजरीवाल के नेतृत्व में जालंधर में 'आप' का 'रोड शो'

punjabkesari.in Saturday, May 06, 2023 - 02:58 PM (IST)

जालंधर: जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी अखाड़ा पूरी तरह से गरमाया हुआ है। हर पार्टी अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जालंधर उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी आज जालंधर में अपने प्रत्याशी सुशील रिंकू के पक्ष में रोड शो कर रही है।  इस रोड शो में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए हैं। आम आदमी पार्टी के दोनों विधायक के साथ-साथ उम्मीदवार सुशील रिंकू भी मौजूद हैं।

आम आदमी पार्टी का यह रोड शो दोपहर में भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) से शुरू हुआ। इसके बाद शहर में तीन अलग-अलग रोड शो होंगे। दोपहर 3 बजे बस्ती गुजां और शाम 4 बजे सोढल रोड पर किया जाएगा।  इसके बाद शाम 5 बजे आखिरी रोड शो एस.बी.आई. छावनी मार्कीट में किया जाएगा।

इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि जालंधर को अंगूठी में लगे नग की तरह चमकाना है। रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सिर्फ एक साल में पंजाब के 29 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। आने वाले दिनों में पंजाब के नौजवानों के भविष्य के लिए और भी सरकारी नौकरियां निकाली जाएंगी।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila