CM मान ने Australia में खरीदी 2500 एकड़ जमीन! सुखबीर बादल के बयान ने मचाई हलचल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 04:08 PM (IST)

जालंधर: शिरोमणि अकाली दल के प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि भगवंत मान के परिवार ने यहां से पैसे इकट्ठा करके ऑस्ट्रेलिया में 2500 एकड़ जमीन खरीदी है। सुखबीर बादल के इस बयान ने मचाई हलचल मचा दी। उन्होंने कहा कि हम यह सारा पैसा वापस लाएंगे। सुखबीर बादल ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया में जमीन खरीदे जाने के बारे में केंद्र को भी पता चल गया है और उन्होंने इस बारे में एक फाइल भी बना ली है। अब इसी फाइल के डर से भगवंत मान को SYL नहर बनाकर हरियाणा को पानी देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

सुखबीर ने कहा कि पिछली मीटिंग में यह साफ हो गया था कि भगवंत मान ने हरियाणा को पानी देने का मन बना लिया है। अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने दिल्ली में भगवंत मान और दूसरी पार्टियों के सामने यह साफ कर दिया कि पंजाब के पास पानी की एक बूंद भी अधिक पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि चाहे उन्हें अपना खून बहाना पड़े, वह पंजाब से पानी की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News