पंजाब में भ्रष्टाचार को लेकर सख्त हुए CM भगवंत मान

punjabkesari.in Saturday, Mar 26, 2022 - 11:31 AM (IST)

जालंधर (धवन): मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में उनकी सरकार भ्रष्टाचार बिल्कुल सहन नहीं करेगी और इसे हर हाल में खत्म किया जाएगा। भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्हें एंटी करप्शन एक्शन हेल्पलाइन पर भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को तुरंत जांच करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को गंभीर नतीजों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जनता ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें : ‘आप’ सरकार बनते ही पंजाब वक्फ बोर्ड में उठा विवाद, सी.ई.ओ. से अधिकार छीने

अधिकारियों से कह रहे लोग-काम नहीं किया तो हेल्पलाइन पर भेज देंगे शिकायत
भगवंत मान सरकार द्वारा बनाई गई एंटी करप्शन एक्शन हेल्पलाइन पर शिकायतें भेजने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। न केवल नई बल्कि लोगों ने अब पुरानी शिकायतें भी एक्शन हेल्पलाइन पर भेजनी शुरू कर दी हैं। राज्य में लोग भ्रष्टाचार से काफी प्रताड़ित रहे हैं। उसे देखते हुए अब उन्हें एक्शन हेल्पलाइन के रूप में एक हथियार मिल गया है। इसका एक मनोवैज्ञानिक असर भी होना शुरू हो गया है। लोग अब अधिकारियों व कर्मचारियों को कह रहे हैं कि अगर उन्होंने उनके काम न किए तो वह उनकी शिकायत हेल्पलाइन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेज देंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila