अहम खबर : CM भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी यह जिम्मेदारी

punjabkesari.in Sunday, Jul 17, 2022 - 12:54 PM (IST)

अमृतसर : भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब के लोगों की भलाई के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि पंजाब के सी.एम. भगवंत मान द्वारा कैबिनेट मंत्रियों को अब अलग-अलग जिलों जिम्मेदारी सौंपी गई है। कैबिनेट मंत्रियों को यह जिम्मेदारी इसलिए दी गई है ताकि पंजाब के लोगों को सरकार द्वारा उनकी भलाई के लिए बनाई गई स्कीमों का लाभ मिल सके और उनकी हर समस्या का जल्द से जल्द निपटारा हो सके। 

इस बात की जानकारी पंजाब के सी.एम, भगवंत मान ने ट्वीट कर दी है। ट्वीट में उन्होंने कहा कि ''आम लोगों को भलाई लोक भलाई स्कीमों का लाभ मिले... हर छोटी बड़ी समस्या के निपटारे और साथ ही हलकों में चल रहे विकास कार्यो में तेजी लाने... नए प्रोजेक्टों की समीक्षा करने के लिए सभी कैबिनेट के साथियों को अलग-अलग जिले की जिम्मेदारी सौंपी... पंजाब-पंजाबियों की बेहतरी के लिए हम पूर्ण रूप से वचनबद्ध हैं।'' 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kalash