राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन, CM मान आज पंजाबियों को देंगे बड़ा तोहफा
punjabkesari.in Friday, Oct 20, 2023 - 11:35 AM (IST)

पंजाब डैस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज पंजाबियों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। आज का दिन पंजाब के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। सी.एम. भगवंत मान आज टाटा स्टील प्लांट का नींव पत्थर रखेंगे। जानकारी के अनुसार यह स्टील प्लांट टाटा का देश का दूसरे सबसे बड़ा स्टील प्लांट है।
जानकारी के अनुसार यह स्टील प्लांट लुधियाना में स्थापित किया जा रहा है। सी.एम. मान लुधियाना पहुंचकर इस प्लांट का उद्घाटन करेंगे। आपको बता दें कि इस स्टील प्लांट से कई नौजवानों को रोजगार मिलेगा।
जानकारी के अनुसार 2400 करोड़ की लागत के साथ यह स्टील प्लांट तैयार किया जा रहा है जिससे 2500 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस स्टील प्लांट की स्थापना से पंजाब का नाम इतिहास में दर्ज हो जाएगा। इस बात की जानकारी खुद CM मान ने भी ट्वीट कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here