Covid वैक्सीन का पहला टीका लगवाएंगे कै. अमरेंद्र

punjabkesari.in Thursday, Dec 03, 2020 - 09:32 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर(अश्वनी, धवन): कोविड वैक्सीन का पहला टीका पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह लगवाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आई.सी. एम.आर.) द्वारा वैक्सीन को क्लीयर करने के बाद की। मुख्यमंत्री ने आज कैबिनेट की वर्चुअल तरीके से हुई बैठक में यह घोषणा करते हुए पंजाब में कोविड की स्थिति पर चर्चा की तथा साथ ही राज्य की वैक्सीन को जनता तक पहुंचाने की तैयारियों की जानकारी दी। 

भारत सरकार की टीकाकरण की रणनीति के अनुरूप पंजाब ने भी स्वास्थ्य संभाल वर्करों, फ्रंट लाइन वर्करों (50 वर्ष से ऊपर के लोग तथा विभिन्न रोगों से ग्रसित 50 या अधिक आयु के लोगों) को पहल दी जाएगी। पंजाब के स्वास्थ्य सचिव हुसन लाल ने कहा कि पहले चरण में राज्य में सरकारी तथा प्राइवेट स्वास्थ्य संभाल वर्करों जिनकी गिनती 1.25 लाख है, को वैक्सीन दी जाएगी। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य की अनुमानित 3 करोड़ की जनसंख्या में से पहले चरण में 23 प्रतिशत जनसंख्या (70 लाख) को वैक्सीन दे दी जाएगी। 

Vatika