सी.एम. चन्नी और बिक्रम मजीठिया चुनाव 2022 में बनाने जा रहे रिकार्ड

punjabkesari.in Monday, Jan 31, 2022 - 02:10 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): पंजाब विधानसभा चुनाव 20 फरवरी 2022 को होने जा रहे हैं। इस चुनाव में अलग-अलग पार्टियों के उम्मीदवारों की हार-जीत के अलावा दो सीटों पर एक साथ चुनाव लड़ने वाले नेताओं का रिकॉर्ड भी इस बार बनने जा रहा है। अगर 2017 के विधानसभा चुनावों की बात आती है, तो उस समय पंजाब के तत्कालीन कैप्टन अमरिंदर सिंह एकमात्र की कांग्रेस की तरफ से पटियाला के साथ-साथ मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ लंबी से चुनाव लड़ा था।

2022 के विधानसभा चुनाव में यह आंकड़ा दोगुना हो गया है। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया ने अपनी पारंपरिक सीट मजीठिया के साथ-साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अमृतसर पूर्वि से भी चुनाव लड़ने की घोषणा की है। मजीठिया 2022 का विधानसभा चुनाव 2 सीटों से लड़ने जा रहे हैं। वहीं अब पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी चमकौर साहिब और बरनाला जिले की भादोर सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। चुनाव लड़ने को लेकर मजीठिया और मुख्यमंत्री चन्नी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। 

फिरोजपुर के मौजूदा सांसद सुखबीर सिंह बादल एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार के रूप में जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने फिरोजपुर से पूर्व सांसद मोहन सिंह फलियांवाला को सुखबीर बादल के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। बता दें कि मोहन सिंह फलियांवाला इससे पहले बसपा और आम आदमी पार्टी में रह चुके हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini