पी.एम. मोदी की सुरक्षा को लेकर CM चन्नी ने दिया अपना स्पष्टीकरण

punjabkesari.in Wednesday, Jan 05, 2022 - 06:54 PM (IST)

चंडीगढ़: आज पंजाब में प्रधानमंत्री रैली थी जो रद्द हो गई। रैली रद्द होने पर पी.एम. की सुरक्षा को लेकर राजनीति होनी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिहं चन्नी ने पी.एम. मोदी रैली रद्द होने पर प्रैस कॉन्फ्रैंस की है। उन्होंने कहा कि उन्हें खेद है पी.एम. मोदी बिना रैली किए वापस जाना पड़ा। सी.एम. चन्नी ने कहा वह प्रधानमंत्री का सम्मान करते हैं परन्तु उन्हें वापस नहीं जाना चाहिए। सी.एम. चन्नी ने कहा उन्हें कल रात गृह मंत्रालय से फोन आया और किसानों से सड़कें खाली करने को कहा गया था। रात को सभी सड़कों पर बैठे किसानों को उठा दिया गया था। रात 3 बजे तक सभी रास्तों को खाली करवाया गया था। उन्हें सुबह तक कोई जानकारी नहीं थी कि पी.एम. को सड़क के रास्ते से जाना पड़ेगा। सुरक्षा को लेकर केंद्र एजैंसिया भी साथ में लगी हुई थी। पी.एम. को रूट चेंज करने का विकल्प दिया गया लेकिन वह वापस चले गए। 

सी.एम. चन्नी ने कहा पी.एम. मोदी को सड़क के रास्ते से लेकर जाने का कोई प्लान नहीं था। मौसम खराब होने के चलते उन्हें सड़क रास्ते से लेकर जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि पी.एम. की सुरक्षा को लेकर कोई चूक नहीं हुई है। खतरे जैसी कोई बात नहीं थी पी.एम. पर कोई अटैक नहीं हुआ है। आगे सी.एम. चन्नी ने यह भी कहा कि दिल्ली में एक साल तक किसान धरना प्रदर्शन करते रहे किसी को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाया। सी.एम. चन्नी ने कहा कि वह लोगों पर लाठियां नहीं चला सकते जबकि वह प्यार से मान सकते हैं। रात को भी किसानों को आश्वासन देकर उठा दिया गया था कि मोदी से उनके बारे में बात करेंगे। किसान उठ भी गए थे। 

सी.एम. चन्नी ने जानकारी दी कि फिरोजपुर के एस.एस.पी. को सस्पैंड नहीं किया गया है। किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने विरोधियों से भी निवेदन किया कि कृपया इस बात पर राजनीति न करें। जो विपक्ष दल इस बात पर राजनीति करके अलग-अलग बयान दे रहे हैं यह सब मत करें। पी.एम. मोदी द्वारा दिए गए बयान पर चन्नी ने कहा कि वह इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। प्रधानमंत्री ने सुरक्षा को लेकर गुस्से में बोल दिया है। वह उन्हें दोबारा फिरोजपुर आने का आमंत्रण देते हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini