नए साल के आगमन पर सी.एम. चन्नी ने पंजाब पुलिस को दिए ये उपहार, की ये घोषणाएं

punjabkesari.in Friday, Dec 31, 2021 - 04:13 PM (IST)

जालंधर : पंजाब पुलिस कर्मियों के लिए नए साल के उपहार में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने पुलिस विभाग के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। शहर के पी.ए.पी. परिसर में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि सशस्त्र बलों और पुलिस में सेवा एक चुनौतीपूर्ण काम है और यही जवान देश और लोगों की सेवा करने का उत्साह रखते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सी.एम. चन्नी ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए बाध्य है कि पंजाब में पुलिस के हितों की रक्षा हो।

सी.एम. चन्नी ने पुलिस की एक बड़ी मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि आगामी नए साल से वर्दी भत्ता फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को बेहतर गुणवत्ता वाली वर्दी प्रदान की जाएगी, जिसका कुल भुगतान सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। सी.एम. चन्नी ने सरकारी बसों में ड्यूटी पर तैनात किसी भी पुलिसकर्मी के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों को 13 महीने का वेतन मिलता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बम निरोधक इकाई ने अपने कर्तव्य के निर्वहन के दौरान जीवन को खतरे में डाल दिया, इसलिए राज्य सरकार उन्हें जोखिम भत्ता प्रदान करेगी। उन्होंने पंजाब पुलिस में खिलाडिय़ों के लिए डाइट की राशि बढ़ाने की भी घोषणा की। कैम्प के दौरान यह राशि 150 से 250 प्रतिदिन होगी। सी.एम. चन्नी ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए 1 करोड़ का ऐलान किया। सी.एम. चन्नी ने यह भी कहा कि अमृतसर और मोहाली हवाई अड्डों पर एन.आर.आई. की सुविधा के लिए राज्य में पुलिस सांझ केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने बल में 250 वाहन खरीदने के लिए आवश्यक धनराशि की भी घोषणा की। सी.एम. चन्नी ने पुलिस कल्याण कोष को 10 करोड़ से 15 करोड़ रुपए बढ़ाने की भी घोषणा की। सी.एम. चन्नी ने यह भी उम्मीद जताई कि पंजाब पुलिस राज्य को नशामुक्त बनाने में पूरा प्रयास कर रही है। 

इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने राष्ट्र के लिए अनुकरणीय सेवा प्रदान करने के लिए पंजाब पुलिस की भी सराहना की। रंधावा ने यह भी कहा कि राज्य में पुलिस की भलाई के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी मुख्यमंत्री चन्नी के कैम्पस में पहुंचने पर पी.ए.पी. काम्पलैक्स में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। सी.एम. चन्नी ने एक कल्याणकारी बैठक में पंजाब पुलिस के अधिकारियों के साथ भी बातचीत की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, कैबिनेट मंत्री डा. राज कुमार वेरका, डी.जी.पी. पंजाब सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, डी.जी.पी. पी.ए.पी. आई.पी.एस. सहोता और अन्य भी मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Subhash Kapoor