CM चन्नी ने किसान संगठनों को दिया भरोसा, पंजाब में इस तारीख से शुरू होगी शुगर मिल

punjabkesari.in Sunday, Oct 31, 2021 - 10:30 AM (IST)

जालंधर /चंडीगढ़ (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गन्ने की फसल सबंधी मामलों को हल करने के लिए माझा और दोआबा क्षेत्र के किसान संगठनों के साथ अपनी रिहायश में बैठक की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने किसान संगठनों को गन्ने के सीजन 2021-22 के लिए पंजाब की सहकारी और निजी शुगर मिलों को 15 नवंबर 2021 से चलाने की प्रक्रिया शुरू करने का भरोसा दिया।

इससे पहले किसानों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री चन्नी को बताया कि गन्ना इन इलाकों की प्रमुख फसल है और किसानों की आर्थिकता गन्ने की फसल पर निर्भर करती है। इस बार पंजाब की शुगर मिलों ने तो गन्ना बाउंड किया गया, न ही कैलंडर व्यवस्था पूरा किया और न ही समय पर मिल चलाने के लिए कोई तारीख दी जा रही है। इसके इलावा किसानों ने मुख्यमंत्री को सीजन 2021-22 के लिए किसानों को नकद अदायगी और पिछले सीजन की बकाया राशि भी किसानों को तुरंत अदा करने की अपील की।

मुख्यमंत्री चन्नी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मामले को हल करने के लिए शुगर मिल मालिकों और सबंधीत विभागों की जल्दी बैठक बुलाई जाए। इस मौके पर मुख्यमंत्री चन्नी ने किसानों को भरोसा दिया कि पंजाब सरकार पूरी तरह किसानों के साथ और किसानों की सभी समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। इस मौके पर किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री को सिरोपा देकर उनका सम्मान किया।

बैठक में माझा किसान संघर्ष समिति के प्रधान बलविंदर सिंह राजू, दोआबा किसान यूनियन पंजाब के प्रधान कुलदीप सिंह, दोआबा किसान समिति के प्रधान जंगवीर सिंह चौहान, दोआबा किसान संघर्ष समिति के प्रधान मुकैश चंद्र शर्मा, गन्ना संघर्ष समिति दसूहा के प्रधान सुखपाल सिंह और भारतीय किसान यूनियन दोआबा के प्रधान सतनाम सिंह साहनी भी मौजूद थे।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News