CM चन्नी का दिखा शायराना अंदाज, किसानों से की ये अपील

punjabkesari.in Friday, Nov 19, 2021 - 05:07 PM (IST)

चंडीगढ़:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज 3 कृषि कानून को वापस ले लिया गया। इसके बाद सी.एम. चन्नी ने प्रैस कांफ्रैंस दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए शायराना अंदाज में कहा कि 'सब कुछ लुटा कर होश में आए तो क्या आए'। उन्होंने कहा कि ये कानून तभी वापस लिए गए जब केंद्र सरकार के पास कोई चारा नहीं रहा। जब कई किसान शहीद हो गए और पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी हो गई।  मजबूरी में केंद्र सरकार को यह फैसला लेना पड़ा। 

केंद्र सरकार की पंजाब की खेती को कमजोर करने की एक सोची समझी साजिश थी। आज लोकतंत्र की जीत हुई है। सच्चाई की जीत हुई है। उन्होंने इस दौरान शिरोमणि अकाली दल को भी घेरा उन्होंने कहा कि पंजाब को कमजोर करने की साजिश के तहत अकाली दल और केंद्र सरकार साथ मिलकर यह कानून लाए थे। अकाली न होते तो काले कानून नहीं आने थे। देर आए दुरुस्त आए लेकिन इसकी किसानों को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। सी.एम. चन्नी ने कहा कि एम.एस.पी. की गारंटी चाहिए केजरीवाल ने दिल्ली में खुद यह कानून लागू किया जब तक संसद में कानून रद्द नहीं होता तब तक विश्वास नहीं। 

सी.एम. चन्नी कहा कि आजादी के बाद अब तक सबसे बड़े संघर्ष हैं। शहीदों के परिवारों को नौकरियां, किसान संघर्षों के नाम पर मैमोरियल बनाएंगे मृतकों के परिवारों को नौकरियां दी जा रही है। सरकार को पहले ही यह फैसला ले लेना चाहिए था। तीन कृषि कानूनों के पीछे अकाली दल का हाथ है। सी.एम. चन्नी ने बी.एस.एफ. के क्षेत्राधिकार बढ़ाने को लेकर बयान दिया कि इस मुद्दे पर पंजाब को लंबी लड़ाई लड़नी होगी। बी.एस.एफ. मुद्दे पर चन्नी ने किसानों से की अपील किसान हमारे साथ आएं। पी.एम. से अपील करता हूं कि इस फैसले को भी वापस लिया जाए।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News