श्री काली देवी मंदिर में हुई बेअदबी पर बोले CM चन्नी, लोगों से भी की अपील

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 10:45 AM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पटियाला में श्री काली माता मन्दिर में हुई घटना की सख्त निंदा की। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्यों में विधानसभा मतदान को देखते हुए कुछ निजी स्वार्थी तत्व सामाजिक भाईचारे को खत्म करन की साजिशें में लगे हुए हैं। श्री काली माता मन्दिर पटियाला में बेअदबी की कोशिश की घटना का उनको बहुत दुख है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में महान कुर्बानियों के बाद हासिल शान्ति और सद्भावना को भंग करने के लिए शरारती तत्व कोशिशों में हैं। उन्होंने लोगों को शान्ति और सद्भावना बना कर रखने की अपील की। मुख्यमंत्री चन्नी ने ट्वीट करते हुए कहा कि पंजाब में वह ऐसे स्वार्थी तत्वों के इरादों को किसी कीमत पर कामयाब नहीं होने देंगे। सारी खेल विधानसभा मतदान को ध्यान में रखते हुए खेली जा रही है। इन घटनाओं में शामिल मुलजिमों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री काली माता मन्दिर पटियाला में दोपहर 2.30 बजे एक व्यक्ति ने आकर जो घिनौना काम किया है, उसके बाद उसे मंदिर में पकड़ लिया गया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। चन्नी ने कहा कि उन्होंने राज्य पुलिस को कहा है कि वह राज्यों में सांप्रदायिक सद्भावना को भंग करने की किसी को भी इजाजत न दे और उनके पीछे छिपें साजिशों को बेनकाब किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में अमन-शान्ति को बना कर रखना उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है। पंजाब में पिछले कुछ सालों दौरान जो घटनाएं हुई थीं, उनको फिर-दोहराने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राज्यों में अमन और शान्ति को बहाल रखने पर जोर दिया है। इसके लिए कांग्रेस ने अतीत में हजारों कुर्बानियां भी दीं, यह बात किसी से छिपी हुई नहीं। उन्होंने पंजाब निवासियों को कहा कि वह राज्यों में सभी धार्मिक केन्द्रों की सुरक्षा के लिए एकजुट हो कर काम करें। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News