पंजाब चुनाव : सी.एम. चन्नी करेंगे जालंधर का दौरा, निकालेंगे रोड शो, जानें कब

punjabkesari.in Monday, Feb 07, 2022 - 05:04 PM (IST)

जालंधर (जतिंद्र चोपड़ा) : पंजाब कांग्रेस में सी.एम. फेस के रूप में चुन लिए जाने के बाद चरणजीत चन्नी कल यानि 8 फरवरी को जालंधर का दौरा करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि चन्नी जालंधर में रोड शो करके अपने उम्मीदवारों के साथ कांग्रेस का चुनाव प्रचार करेंगे। पता चला है कि चरणजीत चन्नी सबसे पहले जालंधर कैंट पहुंचेंगे, जहां से वह सीधे रविदास चौक जाएंगे। इसके बाद चन्नी भार्गव कैम्प में कबीर मंदिर में माथा टेकने के लिए भी जाएंगे। फिलहाल इस मौके पर चन्नी द्वारा निकाले  जा रहे रोड शो को लेकर अवतार नगर, झंडिया वाला पीर, फुटबाल चौक, कपूरथला चौक से होते हुए देवी तालाब तक का रूट प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसमें चन्नी जालंधर वैस्ट, सैंट्रल हलके को कवर करते हुए चुनाव प्रचार करेंगे। जिक्रयोग्य है कि गत दिवस ही चन्नी को लुधियाना रैली दौरान राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस का सी.एम. फेस बनाया गया है। पंजाब कांग्रेस के लिए लुधियाना में हुई यह रैली काफी सफल मानी जा रही है। राज्य में चुनावों को देखते चन्नी के नेतृत्व में कांग्रेस काफी सक्रिय है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News