दिल्ली पहुंचे सी.एम. मान ने केंद्र व विपक्ष पर साधा निशाना, दिया यह बयान

punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2023 - 04:36 PM (IST)

चंडीगढ़ : भगत सिंह के शहीदी दिवस पर दिल्ली में लोगों को संबोधित करते सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को नहीं पता था कि आजादी मिलेगी या नहीं, लेकिन उन्हे एक उम्मीद थी कि एक न एक दिन आजादी जरूर मिलेगी।

इस दौरान सी.एम. मान ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि कहा कि भ्रष्टाचारियों को पकड़ कर अंदर कर रहे हैं। कांग्रेस ने नारा दिया था कि गरीबी हटाओ देश बचाओ, लेकिन गरीबी तो नहीं हटी, लेकिन गरीबों को जरूर हटा दिया गया। वहीं केंद्र सरकार पर भी बरसते हुए सी.एम. मान ने कहा कि पी.एम. मोदी के राज में देश बिक रहा है। हर चीज का निजीकरण किया जा रहा है। सी.एम. मान ने कहा कि इसलिए हमने नारा दिया है कि मोदी हटाओ देश बचाओ। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में देश बेचने के मुद्दे पर जब आवाज उठाई जा रही है तो केंद्र उसे दबाने की कोशिश कर रहा है। वहीं सी.एम. मान ने कहा कि राज्य में 500 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं, जहां पर दवाइयां व इलाज मुफ्त हो रहा है। 

Content Writer

Subhash Kapoor