सरकारी अस्पताल में सी.एम. मान की औचक चैकिंग, मची खलबली

punjabkesari.in Wednesday, Oct 19, 2022 - 06:35 PM (IST)

पटियाला : पंजाब सी.एम. भगवंत मान आज पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में औचक चैकिंग करने पहुंचे। सी.एम. मान की अचानक छापेमारी से अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई। वहीं इस मौके पर सी.एम. मान ने मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें आ रही दिक्कतों बारे भी जाना। इस दौरान अस्पताल में किस तरह की सुविधाएं मरीजों को दी जा रही हैं, मरीजों को कोई परेशानियां तो नहीं हैं, के संबंध में अधिकारियों से सी.एम. मान ने संज्ञान लिया। इस मौके पर सी.एम. मान अस्पताल प्रशासन को मरीजों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियतें देने की नसीहत दी। इस दौरान सी.एम. मान के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान सी.एम. मान ने अस्पताल प्रशासन, डाक्टरों व स्टाफ को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आनी पाए। 

Content Writer

Subhash Kapoor