मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने CM मान से की मुलाकात, FB पर लिखी ये बात..

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2023 - 01:04 PM (IST)

पंजाब डेस्कः मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों मुंबई दौरे पर है। गत दिवस भगवंत मान ने पंजाब में फिल्म सिटी बनाने का ऐलान किया था। इसके बाद उनकी मुलाकात मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ हुई। 

कपिल शर्मा ने भगवंत मान से मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में भगवंत मान और कपिल शर्मा के अलावा अर्चना पूर्ण सिंह भी नजर आ रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा," कल शाम मुंबई में बड़े वीर और माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के साथ बड़े लंबे समय बाद मुलाकात हुई। कुछ पुरानी यादें सांझी की , बहुत प्यारी मुलाकात थी। आपके प्यार, सम्मान और सत्कार के लिए बहुत-बहुत धन्यावाद ...जी... परमात्मा हमेशा चढ़दी कला में रखे हमारे वीर को...।"

बता दें कि कपिल शर्मा की यह पोस्ट पर गिप्पी ग्रेवाल और दलेर मेहंदी ने भी कमेंट के जरिए प्रतिक्रियां सांझी की है, जहां गिप्पीने कमेंट में दिल बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं दलेर मेहंदी ने लिखा, " मेरे प्यारे वीर भगवंत मान, कपिल शर्मा और अर्चना पूर्ण सिंह को एक साथ देखकर बेहद खुशी।

Content Writer

Vatika