पंजाबी स्टाइल में CM मान ने खेला गरबा (देखें वीडियो)

punjabkesari.in Sunday, Oct 02, 2022 - 01:06 PM (IST)

गुजरात/चंडीगढ़:  चुनाव प्रचार के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात के राजकोट दौरे पर पहुंचे। उन्होंने राजकोट में एक गरबा कार्यक्रम में शिरकत की। मान ने पंजाबी स्टाइल में गरबा किया। सी.एम. ने स्टेज पर धमाल कर दिया। इतना ही नहीं लोगों के कहने पर उन्होंने स्टेज पर भांगड़ा भी डाला। इसको लेकर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने ट्वीट किया है कि हमारे शेर ने गुजरात में भी भांगड़ा को रंग जमा दिया। सोशल मीडिया पर भगवंत मान और राघव चड्ढा दोनों का गरबा खेलते का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अब गुजरात में भी झाड़ू चलेगा और कमल की कीचड़ साफ करेगा। उन्होंने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री मान के भांगड़ा डालते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मान आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात के दौरे पर हैं।

आम आदमी पार्टी यहां लगातार चुनाव प्रचार में लगी हुई है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के बाद पहली बार पंजाब में अपनी सरकार बनाई है, जिसके बाद अब पार्टी की नजर गुजरात पर है। यहां खुद अरविंद केजरीवाल ने कमान संभाली है और मुख्यमंत्री मान उनके साथ हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila